आतंकी गुट आईएसआईएल ने धमकी दी है कि वह अमरीका में और अधिक कार्यवाहियां करेगा।
प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार तकफ़ीरी-आतंकवादी गुट इस्लामिक स्टेट इन इराक़ एंड लिवेंट (आईएसआईएल) ने एक बयान जारी करके अमरीका को धमकी दी है कि वह इस देश में और भी आतंकवादी कार्यवाहियां करेगा। उसने कहा है कि अगले छः महीनों में अमरीका में अधिक आतंकी हमले किए जाएंगे। आईएसआईएल ने कहा है कि उसने अमरीका के पंद्रह राज्यों में अपने लोगों को ट्रेनिंग दी है जो टेक्सास जैसे हमले करने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट के अनुसार आईएसआईएल ने अमरीका में जिन 71 लोगों को ट्रेनिंग दी है उनमें से 23 लोगों ने गत रविवार को टेक्सास में हुए हमले जैसे हमले करने के अपनी तैयारी की घोषणा की है और कहा है कि उनकी संख्या में वृद्धि भी होगी। आईएसआईएल के इस धमकी भरे बयान में जिन पंद्रह राज्यों में आतंकियों को ट्रेनिंग देने की बात कही गई है उनमें वर्जीनिया, मैरीलैंड, एलिनोएज़, कैलिफ़ोर्निया और मिशिगन के नाम भी शामिल हैं।